फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: रावेंद्र हत्याकांड में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, छत से छलांग लगाकर सिपाही ने दबोचा

Thu, 06 Nov 2025 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रावेंद्र हत्याकांड के 50 हजार के इनामी आरोपी नुरैन को पकड़ने गई एसओजी नगर टीम के सिपाही को मुठभेड़ के दौरान गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल सिपाही को सलोरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही का हाल जानने पहुंचे पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावेंद्र हत्याकांड के 50 हजार के इनामी आरोपी नुरैन को पकड़ने गई एसओजी नगर टीम के सिपाही को मुठभेड़ के दौरान गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल सिपाही को सलोरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल सीपी डॉ. अजय पाल शर्मा पहुंचे और सिपाही का हालचाल जाना।

विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि आरोपी नुरैन छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जांबाज सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए खुद भी छत से छलांग लगाई और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान सिपाही के हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं। पुलिस कमिश्नर ने घायल सिपाही के साहसिक कार्य की सराहना करते हुए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सिपाही का नाम मुख्यमंत्री सम्मान पुरस्कार के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं फरार आरोपी नुरैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उसके मकान की कुर्की की तैयारी चल रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में जांबाज सिपाही के जज्बे की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें