फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिले में बढ़ रही हृदय रोगियों की संख्या, दो माह में 92 लोगों की जान, युवा भी चपेट में

Sun, 16 Oct 2022 08:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सचदेवा के मुताबिक इनमें से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 50 फीसदी है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि 30 फीसदी ऐसे मरीज भी रहे, जिनकी उम्र 35 साल से कम थी।
विज्ञापन
heart attack new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनियमित जीवन शैली से हृदय रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि मंडल के सबसे बड़े अस्पताल एसआरएन में ही सितंबर और अक्तूबर में अब तक 1200 के करीब दिल के मरीज पहुंच चुके हैं। इनमें में 92 लोगों की मृत्यु हो गई। मरीजों में करीब 30 फीसदी युवा हैं। हृदय रोग अब लगभग हर आयु वर्ग के लोगों को हो रहा है। दिल की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हैं। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विभाग की बात करें तो पिछले करीब दो महीने के अंदर अस्पताल में 1200 लोग हृदय रोग से पीड़ित होकर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन



अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सचदेवा के मुताबिक इनमें से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 50 फीसदी है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि 30 फीसदी ऐसे मरीज भी रहे, जिनकी उम्र 35 साल से कम थी।

विज्ञापन

यानी युवाओं में भी दिल की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में हार्ट अटैक से पहुंचे मरीजों की मौत की बात करें तो इसमें 30 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनको पहले कभी भी हृदय से जुड़ी कोई बीमारी नहीं रही है, लेकिन अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल पहुंचने के पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह आंकड़े पिछले लगभग दो महीने के हैं। ऐसे में हृदय रोगों की गंभीरता को लेकर ढिलाई बरत रहे लोगों को सचेत होने की जरूरत है। 


डॉ. अभिषेक सचदेवा के मुताबिक लोगों की दिनचर्या में बदलाव और व्यायाम नहीं करने की आदत के साथ ही आज के समय में बेतहाशा तनाव इस प्रकार के अटैक का सबसे बड़ा कारण है, साथ ही अल्कोहल की आदत और तंबाकू सेवन के कारण भी हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें