फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लगातार बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाओं के जोर से धमाचौकड़ी मचा रहे बादल उड़ गए हैं। सूरज के तमतमाने से पारा पहाड़ चढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी चार दिन तक तामक्रम में वृद्धि संभावित है। इसके बाद सूरज की तपन कम होगी और 13 जून को बादल डेरा जमाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान ने करीब दो डिग्री बढ़त बनाते हुए गर्मी का प्रकोप बढ़ाया। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री छलांग लगाकर 27.1 डिग्री सेल्सियस पर टिका। इससे रात में भी गर्मी परेशानी का कारण बना। वातावरण में नमी का स्तर अधिकतम 83 और न्यूनतम 41 प्रतिशत रहा। आर्द्रता उच्चतम स्तर पर रहने के कारण उमस और पसीना बहने से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बादलों को चक्रवाती हवाओं का साथ नहीं मिल रहा है। तापक्रम का बढ़ना अच्छे मानसून का संकेत है। चार से पांच दिनों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें