फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विवि प्रशासन के लिए परीक्षा के दिन

Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्याय प्रशासन के लिए आगामी दो दिन चुनौतियों भरे होंगे। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के एक और दावेदार के खिलाफ आपत्ति हुई है। उसे नियमों को दरकिनार कर दिव्यांग कोटा में दाखिला देने का आरोप है। इस तरह से दो दावेदारों के नामांकन पर आपत्ति हुई है। खास यह कि दोनों प्रत्याशी राजनीतिक दलों के छात्र इकाई के पैनल से चुनावी मैदान में हैं और प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। अब सोमवार और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अफसरों को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी करनी है।
विज्ञापन

पूर्व के अनुभवों ने छात्रसंघ चुनाव से जुड़े अफसरों की परेशानी और बढ़ा दी है। 2005 और 2012 में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी को चुनाव लड़ने की अनुमति देने की रणनीति पर काम किया। किसी का नामांकन निरस्त नहीं किया गया। इसका नतीजा रहा कि इन दोनों वर्ष में अध्यक्ष का निर्वाचन हाईकोर्ट से निरस्त हो गया। 2012 के चुनाव में शामिल 16 शिक्षकों के खिलाफ भी हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी। पिछले चुनाव में भी नामांकन पत्रों की जांच को लेकर काफी विवाद रहा। कुलपति तथा अन्य अफसरों को धमकी भी मिली थी। ऐसे में नामांकन पत्रों की जांच अफसरों की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
प्रत्याशियों के खिलाफ कई तरह की आपत्तियों से परेशानी और बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के दावेदार आनंद कुमार दुबे ने इसी पद के लिए नामांकन करने वाले एक अन्य प्रत्याशी के दाखिले पर ही आपत्ति दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रत्याशी का दिव्यांग कोटा के अंतर्गत प्रवेश हुआ है, जो गलत है। आनंद ने इसके खिलाफ न्यायालय जाने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा एक अन्य प्रत्याशी के खिलाफ कई आपत्तियां हुई हैं। उस पर परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने का भी आरोप है। परीक्षा के दौरान उसके पास से मोबाइल पकड़े जाने का आरोप है। इसके अलावा उसने भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा दी थी तथा मारपीट के आरोप में उसका निष्कासन भी हो चुका है। सभी दावेदारों की आपत्तियां ग्रीवांस सेल को भेज दी गई हैं। अब प्रॉक्टोरियल बोर्ड, प्रवेश प्रकोष्ठ, और परीक्षा विभाग की रिपोर्ट तथा इस आधार पर ग्रीवांस के फैसले पर इन छात्र नेताओं की दावेदारी निर्भर करेगी।
विज्ञापन


हॉस्टल बने प्रत्याशियों के कार्यालय, पढ़ाई ठप
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की वजह से हॉस्टल में रह रहे प्रतियोगियों की परेशानी बढ़ गई है। पीसीएस मुख्य परीक्षा शुरू है। आगामी दिनाें में लगातार कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी हैं। इसके विपरीत ज्यादातर हॉस्टल प्रत्योशियों के कार्यालय बन गए हैं तो लॉज भी चुनावी रणनीति बनाने का अड्ड़ा बन गए हैं। हॉस्टल और लॉज में देर रात तक गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में चुनावी शोरगुल में प्रतियोगियों की तैयारी प्रभावित हो गई है।
सबसे अधिक परेशानी पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को है। 20 सितंबर को शुरू परीक्षा आठ अक्तूबर तक चलेगी। इसके अलावा रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आबकारी सिपाही भर्ती के अलावा उत्तर प्रदेश रार्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। आगे भी कई प्रतियोगी परीक्षाएं हैं। ऐसे में हॉस्टल और लॉज में चुनावी माहौल ने प्रतियोगियों की रणनीति को बिगाड़ दिया है।

एडीसी छात्रसंघ के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में भी प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची रविवार को घोषित कर दी गई। नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 37 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें से विज्ञान संकाय प्रतिनिधि स्नातक पद पर आशुतोष दुबे और परास्नातक में शुभम साहू का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया।
सबसे अधिक अध्यक्ष पद  के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। ये प्रत्याशी अजय सिंह, अतुल शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, प्रफुल्ल देव शुक्ला, पूजा मिश्रा, पृथ्वी प्रकाश तिवारी, भूदेव यादव, राजेश कुमार पटेल, लवकुश कुमार तिवारी, विकास कुमार सिंह और शुभम शुक्ला हैं। उपाध्यक्ष के लिए आठ प्रत्याशी गौरव मिश्रा, चमन लाल, पीयूष कुमार द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार यादव, रिचा मिश्रा, रोहित गुप्ता, सत्यम पांडेय और सागर सिंह हैं। महामंत्री के लिए पांच दावेदार अनुप श्ुक्ला, अर्पित शर्मा, अश्वनी कुमार गोदवानी, आकाश पांडेय और सौरभ कुमार मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री के लिए अजय कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी और आयुष  मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। सांस्कृतिक सचिव के लिए आदित्य सिंह और संजीव कुमार सिंह के बीच आमने-सामने की लड़ाई होगी। संकाय प्रतिनिधि के लिए 10 नामांकन हुए हैं।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय किसी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। किसी का पर्चा खारिज भी नहीं हुआ। इस तरह से नामांकन करने वाले कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

आचार संहिता का पालन कराने की मांग
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों की रविवार को विनोद चंद्र दुबे के आवास पर हुई बैठक में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव प्रक्रिया के संचालन में पूर्व अध्यक्षों का सहयोग लेने की भी मांग की। बैठक में कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, केके राय, हेमंत कुमार टुन्नू, ऋचा सिंह, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें