फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक ने छोड़ दी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

Mon, 26 Sep 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। इलाहाबाद में आयोजित परीक्षा में मात्र 45.64 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष शाखा) संवर्ग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती-2015 की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए कुल 8434 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से मात्र 2851 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि परीक्षा में कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित आबकारी सिपाही भर्ती को लेकर प्रतियोगियों में खासा उत्साह दिखा। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या की वजह से परीक्षा दो पालियों में हुई। इलाहाबाद में 28 केंद्रों पर पहली और दूसरी दोनों पालियों में 22956-22956 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 14945 तथा दूसरी में 14880 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से कुल 45912 में से 29825 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। रविवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड और बीएड विशेष परीक्षा भी हुई। इलाहाबाद समेत सात जिलों में हुई परीक्षा में ढाई हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें