फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनगढ़ धाम के लिए हर रोज अब पांच सिटी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मनगढ़ धाम के लिए अब हर रोज छह सिटी बसें
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रतापगढ़ के भक्ति धाम मनगढ़ के लिए अब हर रोज पांच सिटी बस यात्रियों को उपलब्ध होगी। अभी यूपी रोडवेज द्वारा प्रयोग के तौर पर इलाहाबाद जंक्शन एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन से मनगढ़ धाम के लिए सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था लेकिन इसे अब स्थायी किया जा रहा है। इसके लिए अब हर रोज प्रयागराज से भक्तिधाम मनगढ़ के लिए छह सिटी बस चलेगी।
विज्ञापन

सिटी बस के एमडी डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड से सुबह सात बजे, नौ बजे, दिन में 12.05 बजे एवं दिन में तीन बजे और सिविल लाइंस बस स्टेशन से सुबह दस बजे और शाम पांच बजे मनगढ़ धाम के लिए सिटी बस मिलेगी। इसी तरह मनगढ़ धाम के पास राधा जनरल स्टोर से सुबह 7.25, 9.30, दिन में 12.30, 02.25, 02.30 एवं शाम 6.30 बजे बस यात्रियों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें