फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अब प्रयागराज छिवकी में खुलेगा रेल कोच रेस्तरां, रंगीन फव्वारे और सेल्फी प्वाइंट भी लगेगी

Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज-सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। मई-2024 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन पर खुला। इसके बाद मिर्जापुर और फिर टूंडला जंक्शन पर भी इसे खोला गया।
विज्ञापन
रेल कोच रेस्टोरेंट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के बाद अब प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। यह उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल का चौथा रेल कोच रेस्टोरेंट होगा। इसके बाद सूबेदारगंज समेत कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों पर इसी वित्तीय वर्ष रेल कोच रेस्टोरेंट खोले जाएंगे।

विज्ञापन

इसकी ई-नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है। कृष्णा कैटरर्स नामक फर्म यह रेस्टोरेंट चलाएगी। दिवाली के बाद रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है। यहां सेल्फी प्वाइंट और रंगीन फव्वारे भी लगाए जाएंगे। यही फर्म झांसी और प्रयागराज जंक्शन स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट चला रही है।

प्रयागराज जंक्शन समेत देश के कुछ स्टेशनों पर पुराने कोच को नई साज-सज्जा के साथ रेस्टोरेंट का लुक दिया गया है। मील ऑन व्हील अभियान के तहत कोच रेस्टोरेंट काफी पसंद किए जा रहे हैं। मई-2024 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन पर खुला। इसके बाद मिर्जापुर और फिर टूंडला जंक्शन पर भी इसे खोला गया।
विज्ञापन

महाकुंभ के पहले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोला जा सकता है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष अलीगढ़ जंक्शन, फतेहपुर और कानपुर में भी रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी है।

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खुलेगा। संबंधित फर्म को कोच आवंटित कर दिया गया है। फर्म ही कोच को नया लुक देगी। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें