now prayagraj jhansiparcel express will run may 15
प्रयागराज से झांसी के बीच चल रही पार्सल एक्सप्रेस का रेलवे ने 15 मई तक विस्तार कर दिया। इस बीच उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने कहा कि सभी यात्री ट्रेनों का संचालन 17 मई तक के लिए रेलवे बोर्ड ने बंद करने का आदेश दिया है।
रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पार्सल एक्सप्रेस चलाई है। एनसीआर प्रशासन भी प्रयागराज से झांसी के बीच पार्सल ट्रेन चला रहा है। अब इसी पार्सल ट्रेन का 15 मई तक के लिए विस्तार किया गया है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री प्रयागराज से मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा ,महोबा, झांसी के लिए किसी भी तरह का पार्सल भेज सकते हैं। प्रयागराज जंक्शन के पार्सल घर पर बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा रेलवे ने प्रयागराज में बुकिंग के संबंध में कुछ नंबर भी जारी किए हैं। रेलवे के 9794837343 और 9794837285 पर कॉल करके बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पार्सल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से सुबह 7:00 बजे चलकर दिन में 1:40 बजे झांसी पहुंच जा रही है। इसी तरह झांसी से भी सुबह 7:00 बजे चलकर दिन में 1:40 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है।