फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप के माध्यम से बनेगा वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, जानें कैसे करें अप्लाई

Wed, 30 Dec 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
QR Codes to Track Autos, Cabs
विज्ञापन

परिवहन विभाग में अब एप के माध्यम से ही वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र बन सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन



फिलहाल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए वाहनों को कार्यालय ले जाने के साथ सभी जरूरी प्रक्रिया का पूरा करना पड़ती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक एप तैयार कराया है। इसमें वाहन की पूरी डिटेल और उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। खास बात यह है कि यह एप परिवहन विभाग के कार्यालय के पांच सौ मीटर के दायरे में काम करेगा। उसके आगे जाने पर काम नहीं करेगा।


एप पर वाहन की फोटो और पूरा डिटेल अपलोड होने के बाद ही प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि विभाग फिटनेस एप बनवा रहा है। इस एप का प्रयोग वाहनों के केवल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर इसे बाराबंकी में शुरू किया गया है। अब उसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें