फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूर्व की तरह से 10 से चार बजे तक खुलेंगे बैंक

Mon, 30 Mar 2020 11:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
बैंक की सभी शाखाएं पहले की तरह अब दिन में 10 से चार बजे के बीच खुलेंगी। इनमें सभी काम भी होंगे। लॉकडाउन और ओलावृष्टि के मद्देनजर सरकार ने कई स्तर पर सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। लाभार्थियों के खाते में समय से पैसा पहुंच जाए। इसलिए मंगलवार से बैंकों में पूर्व की तरह खोलने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं 50 फीसदी कर्मचारियों के वर्क टू होम की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। अब नए आदेश के तहत मंगलवार से सभी कर्मचारियों को आना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बैंक कई सेवाएं भी बाधित कर दी गई हैं। सिर्फ कैश लेनदेन की सेवा बहाल की गई है। सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बैंक में बुलाया जा रहा है। इसके अलावा कार्य की अवधि भी घटाकर दिन में 10 से दो बज कर दी गई है।

इसके विपरीत बैंकों में काम का दबाव बढ़ गया है। मार्च का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इसके अलावा सरकार ने लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए मजदूरों को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। महिलाओं के लिए राहत राशि की घोषणा की गई है तो मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि का भी भुगतान कर दिया गया है। इनके अलावा बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी मदद की घोषणा की गई है। सभी लाभार्थियों की सहायता राशि सीधे उनके बैंक एकाउंट में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इसके अलावा पूर्व से संचालित अन्य योजनाओं के पात्रों को भी लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इस सभी को समय से पैसा मिल जाए तथा नकदी निकालने में उन्हें किसी तरह की परेशानी न होने पाए इसलिए मंगलवार से पहले की तरह बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ओएन सिंह ने बताया कि इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

दो को खुलेंगे बैंक और ट्रेजरी
दो अप्रैल को रामनवमी का अवकाश है लेकिन बैंक खुले रहेंगे। लाकडाउन और ओलावृष्टि के मद्देनजर सरकार की ओर से योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच सके इसके लिए बृहस्पतिवार को भी बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, बुधवार को बैंकों में लेखा बंदी रहेगी। यानी, एक अप्रैल को बैंकों में काम नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें