एक वंदे भारत का ही जंक्शन पर हो सकता है स्वागत
प्रयागराज जंक्शन पर आगरा वंदे भारत के स्वागत का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। क्योंकि, शाम 6:10 बजे वाराणसी वंदे भारत के स्वागत का कार्यक्रम प्रयागराज जंक्शन पर ही होगा। ऐसे में महज कुछ ही घंटे के अंतराल में दो बार स्वागत कार्यक्रम का आयोजन एनसीआर प्रशासन नहीं करेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों को नि:शुल्क सफर कराने के मामले में पेच फंस गया है। क्योंकि, एक वंदे भारत यहां शाम 6:10 बजे तो दूसरी रात 9:55 पर आएगी। ऐसे में देर शाम बच्चों को सफर कराने व्यावहारिक कठिनाई आएगी।
वंदे भारत के स्वागत की तैयारी हो रही है। हालांकि, इसका अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। जैसे ही वह आएगा उसे जारी कर दिया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे