फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि करने पर सेंट मैरी कान्वेंट को नोटिस जारी

Thu, 10 Dec 2020 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल को कोरोना काल में फीस में मनमाने तरीके से वृद्धि करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने जिला फीस नियंत्रक समिति को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका की अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने अधिवक्ता अरुण मिश्र की पुत्री अनुषा मिश्रा की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि सेंट मैरी कान्वेंट ने मनमाने तरीके से फीस में भारी वृद्धि की है। जिसकी शिकायत जिला शुल्क नियंत्रक समिति को की गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। और स्कूल की छात्राओं  पर जबरन फीस वसूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। कोविड 19 व लॉक डाउन के चलते अभिभावकों की आमदनी ठप है। ऐसी दशा में फीस बढ़ाने व वसूली पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें