फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के घर ही नहीं गाड़ियां भी जब्त होंगी, माफिया गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Thu, 13 Aug 2020 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपराधियों के घर ही नहीं, उनकी गाड़ियां भी जब्त होंगी। पुलिस के निशाने पर अतीक अहमद गिरोह के साथ साथ बच्चा पासी और राजेश यादव गैंग के भी अपराधी हैं। 62 अपराधियों के बारे में पुलिस ने डीएम, पीडीए और आरटीओ आफिस से पत्राचार किया है। जल्द ही उनके घर ही नहीं गाड़ियां भी जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन


 शासन के निर्देश पर पुलिस अतीक अहमद, बच्चा पासी, राजेश यादव और दिलीप मिश्रा गैंग के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने मुख्य रूप से अतीक समेत अन्य गैंगों के 62 अपराधियों के खिलाफ पिछले दिनों गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब इन अपराधियों की अपराध से कमाई गई संपत्तियों पर पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। संपत्तियां चिह्नित करने के लिए जिलाधिकारी, पीडीए, नगर निगम, और आरटीओ को पत्र भेजे गए हैं। इन अपराधियों ने जितनी भी चल अचल संपत्तियां बनाई हैं, सभी को जब्त किया जाएगा। इसमें गाड़ियां भी शामिल हैं। करीबी रिश्तेदारों की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

आईजी ने कहा, तेज करें कार्रवाई

प्रयागराज। आईजी केपी सिंह ने प्रयागराज के अधिकारियों के साथ बुधवार को मीटिंग कर अतीक गिरोह के लोगों की संपत्तियों की चिन्हित कर जल्द से जल्द जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

अधिवक्ता पर हमले में एसएसआई धूमनगंज निलंबित

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला पर हमले के मामले की गाज धूमनगंज एसएसआई अनुराग शर्मा को एसएसपी ने बुधवार रात निलंबित कर दिया। एसएसपी के मुताबिक अधिवक्ता से जुड़ा मामला होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गौरतलब है कि इंस्पेक्टर धूमनगंज एके चतुर्वेदी कोरोना से पीड़ित हैं। उनकी अनुपस्थिति में एसएसआई अनुराग शर्मा के पास ही धूमनगंज का चार्ज था।

अनुराग शर्मा पर यह आरोप भी लगाया गया है कि 10 अगस्त को चौफटका के पास सड़क हादसा होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई और उच्चाधिकारियों को फोर्स भेजने की बात कहकर गुमराह किया गया।इसी तरह कीडगंज के नई बस्ती प्रभारी रणजीत सिंह को भी निलंबित किया गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने जनता के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई। एक युवक ने उन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें