फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एक पद के लिए दो दावेदार भी नहीं, विशेषज्ञों के 3620 पदों के लिए 4062 ने किए आवेदन

Fri, 02 Jul 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 179 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण, संशोधन के लिए अतिरिक्त अवसर
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में 3620 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। पदों की संख्या के मुकाबले आवेदकों की संख्या सीमित है। इन पदों पर भर्ती के लिए केवल 4062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक पद के लिए दो दावेदार भी नहीं हैं। इनमें से भी 179 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिन्हें अपने आवेदन में संशोधन के लिए अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
यूपीपीएससी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के 3620 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई थी। सीधी भर्ती में सर्वाधिक छह सौ पद बाल रोग विशेषज्ञों के हैं। इसके अलावा गायनकोलॉजिस्ट (प्रसूती रोग विशेषज्ञ) के 590, एनस्थेटिस्ट (निश्चेतक) के 590, रेडियोलॉजिस्ट के 75, पैथोलॉजिस्ट के 75, जनरल सर्जन के 590, जनरल फिजिशयन के 590, ऑफ्थलमोलॉजिस्ट (नेत्र रोग विशेषज्ञ) के 75, ऑर्थोपेडिशियन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) के 75 पद हैं।
 
इसके अलावा ईएनटी स्पेशियलिस्ट (कान, नाक, गला विशेषज्ञ) के 75, डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) के 75, साइकियाट्रिस्ट (मनोरोग विशेेषज्ञ) के 75, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 30, फॉरेंसिक स्पेशियलिस्ट के 75 और पब्लिक हेल्थ स्पेशियलिस्ट के 30 पद हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 4062 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। एक पद के मुकाबले दो दावेदार भी नहीं हैं। इनमें से 179 अभ्यर्थियों के आवेदन के फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, जिन्हें ऑनलाइन संशोधन के लिए 30 जून से सात जुलाई तक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें