फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पट्टा नहीं, फिर भी खनन जारी

Wed, 05 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्वार में कोसी नदी के किनारे होता अवैध खनन। अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बालू के स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों में खनन कार्य प्रतिबंधित चल रहा है। ऐसे में इलाहाबाद में बालू के खनन पट्टे शून्य हो गए हैं। इसके बावजूद यमुनापार के कई इलाकों में खनन बेरोकटोक जारी है। मंगलवार को डीएम संजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक गंगापार, पुलिस अधीक्षक यमुनापार, एडीएम प्रशासन समेत कई अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बताया कि इलाहाबाद में बालू के छह खनन पट्टे स्वीकृत हैं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश से हर जगह खनन पर प्रतिबंध है। डीएम ने एसडीएम सदर, करछना, मेजा, बारा, कोरांव एवं हंडिया और क्षेत्राधिकारी प्रथम, द्वितीय, करछना, मेजा, बारा, कोरांव, एवं हंडिया को निर्देश दिए कि जनपद इलाहाबाद के गंगा, यमुना, टोंस एवं बेलन नदियों के तहत आने वाले समस्त खनन क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इन क्षेत्रों से किसी भी दशा में बालू का अवैध खनन या परिवहन नहीं होना चाहिए। डीएम ने यह चेतावनी भी दी कि किसी भी क्षेत्र में बालू का अवैध खनन होता पाया गया तो अवैध खननकर्ताओं के विरुद्ध तत्काल खनन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें