फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया विहिप के कोई नहीं : चिन्मयानंद

Mon, 22 Jan 2018 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Pravin Togadia, VHP
विज्ञापन
माघ मेले में पिछले कुछ रोज से संत सम्मेलन की तैयारियों का दायित्व निभा रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं विश्व हिंदू परिषद के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य स्वामी चिन्मयानंद ने शुक्रवार को बताया डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अब विहिप के नहीं रहे। उन्होंने विहिप से नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विहिप की ओर से माघ मेला शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया की अनुपस्थिति को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे। इस बारे में अमर उजाला की ओर से विहिप के केंद्रीय मार्ग दर्शक सदस्य स्वामी चिन्मयानंद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉ. तोगड़िया अब विहिप के नहीं रहे हैं। उन्होंने खुद ही विहिप छोड़ दी है। बताया कि डा. तोगड़िया ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह की मौजूदगी में अनुशासनहीनता की थी। उनकी उपस्थिति में नियम व्यवस्था का भी उन्होंने विरोध किया था।

संगठन के आचरण एवं विचार का डॉ. तोगड़िया ने अनुसरण नहीं किया। उन्होंने खुद ही विरोध का रास्ता अख्तियार किया और संगठन के सारे दायित्व छोड़ दिए। ऐसे में अब वे विहिप के सदस्य नहीं है। उनका संगठन से किसी भी तरह का नाता नहीं रहा। विहिप राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन है। यह साधु संतों के मार्गदर्शन में काम करता है। स्वामी चिन्मयानंद ने बताया प्रवीण तोगड़िया ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी विरोध किया।  इलाहाबाद में आयोजित संत सम्मेलन में भी उन्हें शामिल होने का न्यौता भेजा गया था, लेकिन वे इस कार्यक्रम में नहीं आए। अच्छा रहा कि उन्होंने खुद ही विहिप छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें