फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों पर रहेगी नोडल अधिकारी की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वाले श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत और मोहल्ला स्तर पर निगरानी समिति तो बनाई ही गई है, नोडल अधिकारी सैमुअल एन.पॉल की भी नजर होगी। तैनाती के अगले दिन शुक्रवार को सैमुअल ने क्वारंटीन सेंटराें की व्यवस्था देखी तथा होम क्वारंटीन लोगों पर नजर रखने की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग के लिए शासन की ओर से हर जिले में आईएएस अफसर को नोडल अफसर बनाया गया है। प्रयागराज में पूर्व में सीडीओ रह चुके सैमुअल एन पाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने सोरांव, फूलपुर तथा शहरी क्षेत्र में बने क्वारंटीन सेंटर, कम्युनिटी सेंटरों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए। उनकी बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रहेगी। बस, ट्रेन तथा अन्य माध्यमों से आए श्रमिकों, छात्रों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग स्तर की रणनीति बनाई गई है। सैमुअल ने बताया कि इन पर नजर के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। इनकी हर दिन रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ब्लाक स्तर पर निगरानी समितियों की बैठक में इसकी समीक्षा की गई। उनका कहना है कि संस्थागत तथा होम क्वारंटीन में भेजे गए लोग स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
1102 में से मात्र 345 नहरों में टेल तक पहुंचा पानी
मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में खरीफ फसलों की खेती की तैयारियों की समीक्षा की। कृषि विभाग के अफसरों ने बताया कि मंडल में सभी खरीफ फसलों का उत्पादन 1234.900 हजार मीट्रिक हुआ था। इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 1346.075 मीट्रिक टन रखा गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि मंडल में कुल 1102 टेलें हैं। इनमें से 1079 में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरीत अभी 345 टेलों में पानी पहुंचाया गया है। अफसरों ने बताया कि मंडल में 2165 राजकीय नलकूप में से 2094 चालू हालत में हैं। अन्य 71 बिजली तथा मशीन में खराबी के कारण बंद हैं। इस पर मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त बीज वितरण, खाद की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें