फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पूर्व जिला पंचायत सदस्य का नहीं लगा सुराग, अपहरण की आशंका, पुलिस ने करीबियों को उठाया

Mon, 25 Aug 2025 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन उसके अपहरण होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ करीबियों को उठाया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन उसके अपहरण होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ करीबियों को उठाया है।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर हथिगंहा निवासी राम अभिलाष यादव के बेटे रणधीर यादव कौड़िहार के जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। उनकी पत्नी बबली यादव वर्तमान समय में कौड़िहार की जिला पंचायत सदस्य हैं। रणधीर यादव शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो ढाबे पर खाना लेने के लिए निकले थे। उनके साथ रामसिंह निवासी पुरे नक्कू थाना नवाबगंज भी था। उसके बाद दोनों रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। भांजे दीपेश यादव ने उन्हें फोन भी किया लेकिन वह बंद था।

जिला पंचायत सदस्य बबली यादव की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, अब परिजन रणधीर को अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं। पत्नी ने राम सिंह की भूमिका को संदिग्ध माना है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने राजनीतिक साजिश के तहत पति का अपहरण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें