फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : प्रमुख स्नान पर्वों पर प्लेटफाॅर्म टिकट की बिक्री नहीं, जंक्शन पर भीड़ कम करने की कवायद

Fri, 20 Nov 2026 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान अनावश्यक दबाव कम करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी। 
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म टिकट - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान अनावश्यक दबाव कम करने और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी। रेलवे और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार, सभी प्रमुख स्नान पर्वों, उसके एक दिन पहले और एक दिन बाद यानी कुल 18 दिन जंक्शन पर यात्रियों को केवल सिटी साइड से ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि निकासी सिविल लाइंस साइड से ही होगी।

विज्ञापन


इन विशेष दिनों में स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर टिकट की जांच के बाद ही यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। भीड़ को अलग-अलग श्रेणियों में व्यवस्थित करने के लिए आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के प्रवेश के लिए अलग द्वार तय किया गया है ताकि लंबी दूरी और आरक्षित ट्रेनों के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

वहीं, अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को सिटी साइड स्थित यात्री आश्रय संख्या एक से चार तक रूट वार प्रवेश दिया जाएगा। इससे अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले यात्रियों की कतारें सुव्यवस्थित बनी रहें।
विज्ञापन


प्रमुख स्नान पर्वों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी। स्नान पर्वों पर सिटी साइड से यात्रियों को प्रवेश देने की तैयारी है। निकासी सिविल लाइंस साइड से होगी। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें