फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: जंक्शन के सिविल लाइंस की ओर नो इंट्री व्यवस्था लागू, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी में भी एकल दिशा प्रवेश

Fri, 23 Jan 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वसंत पंचमी के एक दिन पहले ही प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी स्टेशन पर एकल दिशा प्रवेश लागू हो गया। जंक्शन पर यात्रियों को सिविल लाइंस की जगह सिटी साइड से ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी के एक दिन पहले ही प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी स्टेशन पर एकल दिशा प्रवेश लागू हो गया। जंक्शन पर यात्रियों को सिविल लाइंस की जगह सिटी साइड से ही प्रवेश दिया गया। सिविल लाइंस साइड से प्रवेश नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी हुई। लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ा। अधिकांश यात्रियों का कहना था कि जब भीड़ ही नहीं है तो उन्हें सिविल लाइंस साइड से प्रवेश क्यों नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


संगम स्नान के बाद सिविल लाइंस साइड पहुंचे पूर्णचंद्र मीणा ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कई बार आग्रह किया लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद वह सिटी साइड की ओर रवाना हो गए।

इसी तरह सिविल लाइंस साइड में भीड़ न होने की बात अछनेरा के हरीश वाल्मीकि, भरथना के विनय गोस्वामी ने भी कही। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज स्टेशन पर रूटवार अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं ताकि श्रद्धालु स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही अपने गंतव्य की दिशा को सरलता से पहचान सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर इस तरह से होगा प्रवेश

रूट का नाम --------- कलर कोड --------- यात्री आश्रय स्थल संख्या
लखनऊ-वाराणसी के लिए --------- लाल रंग --------- यात्री आश्रय स्थल संख्या एक से मिलेगा प्रवेश
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तरफ --------- नीला रंग --------- यात्री आश्रय स्थल संख्या दो से मिलेगा प्रवेश
मानिकपुर एवं सतना की तरफ --------- पीला रंग --------- यात्री आश्रय स्थल संख्या तीन से मिलेगा प्रवेश
कानपुर, दिल्ली की तरफ --------- हरा रंग --------- यात्री आश्रय स्थल संख्या चार से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें