फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : वसंत पंचमी स्नान के लिए 200 से ज्यादा ट्रेनें और 1800 बसें तैयार

Fri, 23 Jan 2026 02:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वसंत पंचमी पर जहां 200 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी वहीं रोडवेज ने 1800 बसों का बेड़ा तैयार किया है। इस दौरान 200 बसें रिजर्व में रहेंगी। रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ, अयोध्या रूट की बसें बेला कछार से चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी पर जहां 200 से ज्यादा ट्रेनें चलेंगी वहीं रोडवेज ने 1800 बसों का बेड़ा तैयार किया है। इस दौरान 200 बसें रिजर्व में रहेंगी। रोडवेज प्रशासन ने लखनऊ, अयोध्या रूट की बसें बेला कछार से चलाने की तैयारी की है। अफसरों का कहना है कि अगर प्रशासन ने बसों को शहर में प्रवेश दिया तो लखनऊ एवं अयोध्या रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान में बनाए गए अस्थायी स्टेशन से चलेंगी।

विज्ञापन


इसी तरह कानपुर, कौशाम्बी और दिल्ली रूट की बसें नेहरू पार्क से चलेंगी। हालांकि इस रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान से भी संचालित की जा सकती हैं। वहीं गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के शहरों के लिए बसें झूंसी से ही चलेंगी।

बांदा, चित्रकूट, विंध्याचल और मिर्जापुर रूट की बसें लेप्रोसी चौराहा, नैनी से ही यात्रियों को उपलब्ध होंगी। रोडवेज शटल बसों का भी संचालन करेगा। रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी पर 1800 बसें चलेंगी। 200 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी आदि के लिए रिंग रेल के साथ ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों भी चलेंगी। स्पेशल ट्रेनों के दोनों ओर इंजन लगाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को प्रयागराज के स्टेशनों से 200 से अधिक नियमित और स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें