अभिभावकों को स्कूलों की ओर से कहा गया है कि वह तीन महीने की एक साथ फीस जमा करें। तीन महीने की फीस एक साथ नहीं जमा करने पर स्कूल वालों ने पेनाल्टी वसूल करने की चेतावनी भी दी है।
कोरोना महामारी के चलते 2020-21 शैक्षिक सत्र में स्कूलों ने सरकार के आदेश के बाद एक महीने की फीस जमा करने का विकल्प दिया था। अब नए शैक्षिक सत्र में सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं करने के बाद अब स्कूल वाले मनमानी पर उतारू हैं। शहर के ब्वायज हाईस्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल, आईपीईएम इंटरनेशन स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, पतंजलि समूह के सभी स्कूलों सहित शहर के दूसरे स्कूल तीन महीने की फीस वसूल रहे हैं। एक साथ तीन महीने की फीस वसूलने पर कोर्ट की भी मनाही है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अभिभावकों पर एक साथ दो, तीन महीने की फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है।