सीबीआई कोर्ट सुना चुकी है फांसी की सजा
कोली की तरफ से अर्जी दाखिल कर पिंकी सरकार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश करने की मांग की गई है। आरोपी कोली का कहना है कि सीएमएस नोएडा डॉ. विनोद कुमार की देखरेख में किए गए पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट सीबीआई इंस्पेक्टर अजय सिंह को प्राप्त हुई है, उसे पेश किया जाए। सीबीआई के अधिवक्ता ने बताया कि जवाबी हलफनामा का ड्राफ्ट तैयार कर विभाग को भेजा गया है।
कोर्ट हलफनामा दाखिल करने के लिए कुछ दिन का और समय दे। इस पर कोर्ट ने तीन मार्च की तारीख तय की। सुरेंद्र कोली पर बच्चियों के साथ दुराचार करने, हत्या कर खून पीने व मांस खाने का आरोप है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। निठारी नाले में नर कंकाल मिलने के बाद जांच में कई बच्चियों से दुष्कर्म और हत्याकांड का खुलासा हुआ था।