फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : नौ छात्र अस्पताल में भर्ती, एक को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ छात्र अस्पताल में भर्ती, एक को डेंगू
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को 15-15 हजार रुपये यूजर चार्ज जमा करने का नोटिस जारी किए जाने के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान तबीयत बिगड़ने से नौ छात्रों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक छात्र डेंगू हो गया है। इससे पूर्व 30 अन्य छात्रों को भी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। छात्रों के आंदोलन को छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों ने अपना समर्थन दिया है।
हालांकि जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आमरण अनशन कर रहे छात्र अधिकतम पांच हजार रुपये यूजर चार्ज जमा करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन इविवि प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने तो समझौते का रास्ता खोल दिया है, अगर विश्वविद्यालय प्रशासन आगे नहीं आता है तो वे एक रुपया भी जमा नहीं करेंगे। छात्र मांग कर रहे हैं कि रोकी गई उनकी डिग्री और मार्कशीट शीघ्र जारी की जाए। डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने आमरण अनशन के पांचवें दिन तबीयत बिगड़ने पर नौ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों का कहना है कि भर्ती होने वालों में संजीत कुमार को डेंगू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन में शामिल छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। एनएसयूआई के पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और विश्वविद्यालय प्रशासन को उनकी जायज मांगें माननी होंगी। उधर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद दुबे और ेके राय ने भी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से यूजर चार्ज की वसूली पर विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह यूजर चार्ज नहीं, बल्कि जजिया कर है। पूर्व अध्यक्षों ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें