फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल आईएएस प्री परीक्षा 31 मई को

Tue, 04 Jun 2019 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से अगले साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी जबकि मुख्य परीक्षा 18 सितंबर से आयोजित की जाएगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। यूपीएससी ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर वर्ष 2020 का भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। इनमें 17 परीक्षाएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


यूपीएससी की ओर से अमूमन जून के पहले सप्ताह में ही आईएएस प्री की परीक्षा कराई जाती है लेकिन अब यूपीएससी प्रारंभिक के साथ मुख्य परीक्षा की आयोजित तिथि भी पहले करता जा रहा है। पिछले साल 2018 में प्रारंभिक परीक्षा तीन जून और इस वर्ष दो जून को आयोजित की गई लेकिन, अगले वर्ष 2020 में प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं, पिछले साल 2018 में मुख्य परीक्षा 28  सितंबर से प्रस्तावित थी और इस वर्ष 20 सितंबर से प्रस्तावित है जबकि वर्ष 2020 के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से प्रस्तावित किया गया है। आयोग ने वेबसाइट पर जारी परीक्षा कैलेंडर में नोटिफिकेशन और आवेदन की अंतिम तिथि का भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


यूपीएससी का वर्ष 2020 का परीक्षा कैलेंडर

परीक्षा - आयोजन की प्रस्तावित तिथि

इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा - पांच जनवरी
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा - 19 जनवरी
सीडीएस परीक्षा (1) - दो जून
सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई - एक मार्च
एनडीए एंड एनए परीक्षा (1) - 19 अप्रैल
सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा - 31 मई
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रारंभिक परीक्षा - 31 मई
आईईएस/आईएसएस परीक्षा - 26 जून से (तीन दिवसीय)
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा - 27 जून से (दो दिवसीय)
इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा - 28 जून
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा - 19 जुलाई
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा - नौ अगस्त
एनडीए एंड एनए परीक्षा (2) - छह सितंबर
सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा - 18 सितंबर से (पांच दिवसीय)
सीडीएस परीक्षा (2) - आठ नवंबर
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा - 22 नवंबर से (10 दिवसीय)
एसओ/स्टेनो (जीडी-बी/जीडी-1) एलडीसीई - 12 दिसंबर से (दो दिवसीय)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें