मिसेज इंडिया फैशन क्वीन- 2019 का खिताब शहर की मॉडल हेमा माधवानी ने अपने नाम कर लिया। भव्य फिल्म प्रोडक्शन की ओर से यह फैशन शो लखनऊ में आयोजित किया गया था। इसमें फिल्म व फैशन जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। अभिनेता सुनील रॉकी ने ताज और प्रशस्ति पत्र देकर हेमा को सम्मानित किया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में अलग अलग राउंड में सुंदरियों ने रैंप पर कैटवाक कर परिधानों और मोहक अदाओं का जलवा बिखेरा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाली हेमा ने इस प्रतियोगिता का खिताब हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। हेमा का कहना है कि महिलाएं अपनी प्रतिभा को दबाने की बजाए निखारने की कोशिश करें। विश्वास के साथ आगे बढ़ें। एक दिन सफलता उनके कदम चूमेगी। इस मौके पर नसरीन खान, राहुल जयकर, अमित, निखिल कुमार वालूजा, सोनम,राज भारती, सत्यम, तौसीफ अहमद, अलका, वरदान, प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित थे।