आज और कल निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-मऊ डेमू
प्रयागराज रामबाग से मऊ जाने वाली डेमू 30 जून और एक जुलाई को निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि औड़िहार स्टेशन यार्ड के नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य की वजह से ही गाड़ी संख्या 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ डेमू ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त की गई है। इसी तरह 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग डेमू शुक्रवार को निरस्त होने की वजह से नहीं चली। शनिवार को भी यह मऊ से निरस्त की गई है।