फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सपा में जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, भाजपा ने बताया फर्जी

Mon, 07 Jun 2021 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • भाजपाई बोले- मौर्य की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी बौखला गए हैं
विज्ञापन
कार्यकताओं से मिलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की एक फर्जी न्यूज बीते दो दिन से वायरल है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। भाजपाइयों का कहना है कि फर्जी न्यूज बनाकर डिप्टी सीएम की छवि को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।  भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ शरारती तत्वों के द्वारा फेक न्यूज बनाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के  सपा में शामिल होने की झूठी खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं।
विज्ञापन


यह सरासर गलत है।  पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगे।  उन्होंने बताया कि  केशव प्रसाद मौर्य  हिंदुत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं विपक्ष उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर  प्रयागराज के एसएसपी से मांग की गई है ऐसी फेक न्यूज  सोशल मीडिया पर चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें