फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई मालगाड़ी, हावड़ा-दिल्ली अप रूट पर कई घंटे संचालन ठप

Sun, 05 Jul 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन पर शनिवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसा गाड़ी का एक्सल टूटने से हुआ। इसकी वजह से अप हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनें जहां-तहां रुक गई। दुर्घटना के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को पटरी पर चढ़ाया गया। इसकी वजह से दर्जनभर ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


अंडाल से कोयला लादकर मालगाड़ी दादरी जा रही थी। सुबह 6.05 बजे ट्रेन निरंजन डॉटपुल से करीब पांच सौ मीटर पहले लाइन नंबर चार पर मालगाड़ी के ग्यारहवें वैगन का एक्सल टूट गया। इसके कारण वैगन के दो चक्के पटरी से उतर गए। हादसा होने के बाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। हादसे की जानकारी अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। कुछ देर में उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस बीच अप लाइन पर आ रही ट्रेनों को आउटर, करछना सहित अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया। क्रेन और मजदूरों को लगाकर काम शुरू कराया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वैगन को पटरी पर चढ़ाया गया। फिर 11.40 बजे लाइन चालू हुई। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक हादसे की जांच मैकेनिकल विभाग को सौंपी गई है। रिपोर्ट तैयार कर आरडीएसओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें