फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक बन सकेंगे प्रधानाचार्य

Tue, 12 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख सचिव माध्यमिक ने राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए जुलाई तक प्रमोशन की कार्यवाही पूरी करने को कहा है। राजकीय शिक्षक संघ के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेंद्र कुमार एवं निदेशक माध्यमिक अवध नरेश शर्मा की बैठक के बाद शिक्षकों को कैश-लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक के साथ बैठक में शामिल रहे राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रविभूषण यादव ने बताया कि शासन की ओर से उनकी मांगों को पूरी करने के लिए दो महीने का समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में बताया गया कि प्रधानाचार्यों के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की जा रही है तथा प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। एलटी ग्रेड एवं प्रवक्ता के राजपत्रित पद पर पदोन्नति के लिए अपर शिक्षा निदेशक रमेश की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

एलटी ग्रेड से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की कार्यवाही 15 जून तक पूरी करने पर सहमति बनी। इस प्रकार से कई बिंदुओं पर प्रमुख सचिव ने राजकीय शिक्षकों से सहमति जताई। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव के साथ बैठक में विशेष सचिव माध्यमिक गिरजाशंकर त्रिपाठी, निदेशक अवध नरेश शर्मा, अपर शिक्षा निदेशक रमेश, उप शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. केएल शर्मा, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना एवं महामंत्री रविभूषण यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें