उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए चुनार स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 7518202598, मिर्जापुर स्टेशन पर 7518704411 एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 9473836997 जारी किया गया है।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से कुल 28 यात्रियों का प्रयागराज छिवकी के लिए रिजर्वेशन था। रेलवे अफसरों का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर 3.55 बजे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के दिबलांग स्टेशन के निकट गाडी संख्या 12520 अगरतल्ला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन सहित आठ कोच पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए चुनार स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 7518202598, मिर्जापुर स्टेशन पर 7518704411 एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबर 9473836997 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के एसी कोच से 28 यात्री प्रयागराज छिवकी आ रहे थे। सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं। उन्हें भोजन, चिकित्सा सहायता आदि प्रदान की गई है।