फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : कोहरे से हुआ नववर्ष का आगाज, सर्द हवाओं ने सूरज को किया बेदम

Mon, 02 Jan 2023 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घने कोहरे के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। इस दौरान गलन वाली ठंड का प्रकोप शीतलहरी के कारण प्रचंड रहा। ठंड से लोगों के हाथ पैर के तलुए सुन्न हो गए। दिन भर सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेले में दिन में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। इस दौरान गलन वाली ठंड का प्रकोप शीतलहरी के कारण प्रचंड रहा। ठंड से लोगों के हाथ पैर के तलुए सुन्न हो गए। दिन भर सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। सुबह दस बजे के बाद निकली धूप बेहद कमजोर रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


ठंड बढ़ने से बीते 24 घंटे में दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया। सुबह कोहरा परेशानी का कारण बना। कोहरा छंटा तो, लेकिन धूप लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पाई। सर्द हवाओं के आगे सूरज बेदम दिखा। लोगों को शीतलहरी के कारण घरों के दरवाजे बंद रखने पड़े। हालांकि बहुत से लोग ऐसे रहे, जिन्हें नववर्ष का जश्न मनाने से ठंड भी नहीं रोक सकी। 

Prayagraj News : शास्त्री सेतु पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
दिन का तापमान शनिवार की तुलना में 5.5 डिग्री गिरने से पहली जनवरी का दिन इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन सुबह के समय कोहरा छाया रहने की आशंका जताई है। क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश कर गई हैं। ऐसे में अगले कुछ दिन कोहरा छंटने के बाद धूप तो निकलेगी, लेकिन सर्द हवाएं उसे बेदम कर सकती हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. बीएन मिश्र का कहना है कि दिन और रात के तापमान में कमी अभी और हो सकती है। इस सप्ताह बूंदाबांदी की भी संभावना है। उधर ठंड से बचने के लिए तमाम चौराहों पर लोग अलाव के इर्द गिर्द ही जमा रहें। चाय की दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन

Prayagraj News : नए साल पर जश्न मनातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
होटल-रेस्टोरेंट फुल, पार्टियों में मचा धमाल
होटल,रेस्टोरेंट भी रविवार को फुल रहे। नए वर्ष के पहले दिन शहर के होटलों , क्लबों में पार्टियां भी खूब हुईं। सिविल लाइंस के एक होटल में युवतियों ने गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कहीं नृत्य तो कहीं संगीत के आयोजन होते रहे। खास तौर पर होटलों में नए साल के पहले दिन तह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए भीड़ लगी रही। बैरहना के पास रसगुल्ले की दुकान पर तो लोगों ने कतारबद्ध होकर एक-दूसरे मुंह मीठा कराया।

उधर, अंजना शुक्ला की ओर से सिविल लाइंस के एक होटल में आज की शाम आपके नाम आयोजित पार्टी में केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया। नृत्य, गायन, वाहन के साथ तरह-तरह के गेम खेले गए। इस मौके पर डॉ. आकांक्षा, पारुल खत्री, सरिता उपाध्याय, पूजा, सुनीता, भावना, श्वेता, रागिनी, शालिनी समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें