फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 : साल के पहले दिन मंदिरों और पार्कों में उमड़ी भीड़, रात से ही शुरू हो गया था धमाल

Thu, 01 Jan 2026 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए साल के पहले दिन शहर पार्कों और मंदिरों में काफी भीड़ रही। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के लिए सुबह ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद पार्क, नया यमुना पुल भी लोगों से गुलजार रहा। 
विज्ञापन
New Year 2026 : नए साल के पहले दिन श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन करने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन शहर पार्कों और मंदिरों में काफी भीड़ रही। संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के लिए सुबह ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। भक्तों ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन कर लड्डू के साथ भीगा चना और तुलसी दल का भोग लगाया। जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। बजरंग बली का दर्शन करने के बाद भक्तों ने नौका विहार का भी आनंद लिया। संगम के घाटों पर वीआईपी किला घाट से लेकर संगम नोज तक लोगों की भारी भीड़ रही। लोगों ने ऊंट की सवारी और नौका विहार का आनंद लिया। घाट पर मेले जैसा दृश्य रहा। कड़ाके की ठंड में धूप निकलने से लोगों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन


आजाद पार्क में भारी भीड़

चंद्रशेखर आजाद पार्क में लोगों की भारी भीड़ रही। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। भीड़ के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पार्क में जाने वाले सभी द्वार पर भारी भीड़ रही। टिकटों की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने पार्क में दिन भर व्यतीत किया। इसके अलावा हाथी पार्क, सरस्वती पार्क और पीडी टंडन पार्क में भी भीड़ रही। 

मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों ने टेका मत्था

यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। लोगों ने दूध और बेल पत्र के साथ गंगा जल चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। भीड़ के मद्देनजर यहां पर भारी पैमाने पर फोर्स तैनात किया गया है। नया यमुना ब्रिज भी लोगों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सेल्फी ली। होटल, रेस्टूरेंट और खान पान के दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें