फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नए साल में मरीजाें को मिलेगी 100 बेड के ट्रॉमा लेवल वन सेंटर की सौगात, 45 करोड़ से होगा तैयार

Thu, 01 Jan 2026 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नये साल में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। जिसमें मरीजों को 100 बेड के ट्रॉमा लेवल वन सेंटर की सुविधा मिलने जा रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों को बिना देर किए बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नये साल में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। जिसमें मरीजों को 100 बेड के ट्रॉमा लेवल वन सेंटर की सुविधा मिलने जा रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों को बिना देर किए बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। ट्रॉमा लेवल वन सेंटर के लिए एसआरएन अस्पताल को महिला प्रशिक्षण केंद्र की भूमि मिल गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा जमीन की रजिस्ट्री का काम भी पूरा हो गया है। वहीं कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम संस्था को नामित किया गया है। ट्रॉमा लेवल वन सेंटर का निर्माण करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके लिए जल्द ही महिला प्रशिक्षण की इमारत को ध्वस्त कर ट्रॉमा सेंटर के लिए निर्माण कार्य शुरू होगा।


ट्रॉमा लेवल सेंटर के निर्माण को लेकर लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। अगले एक से दो महीनों के भीतर सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। - डॉ. वीके पांडेय, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में गंभीर मरीजों के लिए ट्रॉमा लेवल वन सेंटर काफी लाभदायक होगा। - डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें