फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 5 जुलाई से वर्चुअल सुनवाई की नई व्यवस्था लागू

Sat, 03 Jul 2021 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोमवार से न्यायालय संख्या 2, 3, 34, 35 तथा 45 में सभी मामलों की सुनवाई सिस्को वेब एक्स इवेंट के माध्यम से होगी
विज्ञापन
Allahabad High Court - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच जुलाई से अधिक प्रभावशाली और यूज़र फ्रेंडली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके लिए  सिस्को वेब एक्स इवेंट प्लेटफ़ॉर्म को अपनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार से न्यायालय संख्या 2, 3, 34, 35 तथा 45 में सभी मामलों की सुनवाई सिस्को वेब एक्स इवेंट के माध्यम से होगी। इसके बाद अन्य न्यायालयों में भी अलग-अलग बैच में नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुनवाई प्रारंभ की जाएगी तथा इसके लिए अलग से सूचना प्रकाशित की जाएगी। नए माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के लिए आवश्यक जानकारी क्रमबद्ध रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है।

सिस्को वेब एक्स इवेंट के जरिये वर्चुअल कोर्ट प्रोसीडिंग में बहुत सरल तरीके से भाग लिया जा सकता है और इसके लिए प्रत्येक अधिवक्ता को अलग से लिंक भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही इस प्लेटफ़ॉर्म में यह सुविधा भी दी गई है कि जब अधिवक्ता/ वादकारी प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग गैलरी) में हों तो वह न्यायालय में चल रही कार्यवाही को देख भी सकते हैं और अपनी बारी आने पर वह कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। यह जानकारी निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें