फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : रामानंदाचार्य जयंती पर शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी नए मॉडल की कार

Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड पर लगे हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम में कुंभलगढ़ के स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की ओर से माघ मेले में आए दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के प्रमुख 25 संतों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
माघ मेले में रामानंदाचार्य जयंती पर नए मॉडल की कार के साथ संतों ने निकाली शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम की रेती पर मकर संक्रांति पर्व पर भक्तिमार्गी परंपरा के प्रवर्तक संत जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 723 वीं जयंती पर ऊंटों के अलावा सुसज्जित रथों पर भव्य शोभायात्रा संतों ने निकाली। वैष्णव संत रथों के अलावा नए मॉडल की चेचिस वाली डीजल चालित कार पर सवार होकर निकले। इस दौरान पुष्पवर्षा के साथ रास्ते भर जयकारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन


बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा सुबह साढ़े नौ बजे खाक चौक स्थित रामानंद अ मार्ग पर स्थित विजय भक्तमाल के शिविर से निकाली गई। सबसे आगे कगार पर हिटलर बाबा सवार थे। इसके बाद रथों पर शिव, पार्वती और राम दरबार की झांकियां मन मोह रही थीं। रथों पर अखाड़े के खिलाड़ी भी निशान के साथ सवार हुए। शोभायात्रा महावीर पांटून पुल से होकर संगम नोज पहुंची।

वहां सविधि पूजन, आरती के बाद बड़े हनुमान मंदिर में संतों ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद त्रिवेणी पांटून पुल से होकर शोभायात्रा दोबारा विजय भक्तमाल शिविर में आकर परिचर्चा में तब्दील हो गई। खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने रामानंदाचार्य की महिमा पर रोशनी डाली। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दामोदर दास, शशिकांत दास, ब्रजभूषण दास, राजकुमार दास,महंत गोपाल दास,महंत जगतरामदास, महंत राम हृदयदास उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

माघ मेले में रामानंदाचार्य जयंती पर निकली शोभायात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
चरखी दादरी के शिविर में दंडीबाड़ा-आचार्यबाड़ा के 25 संत सम्मानित
माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड पर लगे हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम में कुंभलगढ़ के स्वामी अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की ओर से माघ मेले में आए दंडीबाड़ा और आचार्यबाड़ा के प्रमुख 25 संतों को सम्मानित किया गया। संतों को अंगवस्त्रम से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले संतों में जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती,अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम, परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, महामंत्री स्वामी शंकर आश्रम,स्वामी रामाश्रम शास्त्री,राजेश आश्रम, श्रवण देव आश्रम, गोविंद आश्रम, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम,स्वामी महेंद्र ब्रह्मचारी, जगद्गुरु स्वामी घनश्यामाचार्य, स्वामी डॉ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य,स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी कुल शेखराचार्य,स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य,स्वामी रामदेव महराज सहित 25 संत शामिल थे। इससे पहले सनातन संस्कृति के प्रचार और संरक्षण पर चिंतन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें