फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के नए जिलाधकारी संजय खत्री ने संभाला कार्यभार

Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 2010 बैच के हैं आईएएस, गाजीपुर और रायबरेली में रह चुके हैं डीएम
विज्ञापन
prayagraj news : संजय खत्री, डीएम प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय कुमार खत्री ने शनिवार को प्रयागराज के डीएम का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भानु चंद्र गोस्वामी का स्थान लिया। 2010 बैच के आईएएस संजय कुमार गाजीपुर और रायबरेली में डीएम रह चुके हैं। अभी वह जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। भानु चंद्र गोस्वामी को ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह ही संजय कुमार के तबादले का आदेश जारी हुआ और शाम को उन्होंने डीएम का कार्यभार संभाल लिया। संजय कुमार का अब तक कार्यकाल किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा। जालौन में प्रशिक्षु रहते हुए ही उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा था। गाजीपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

यहां भी कार्यभार संभालने के तत्काल बाद उन्होंने अफसरों संग बैठक की। कोविड संक्रमण के खिलाफ की जा रही तैयारियों की बाबत जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, एडीएमम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व एमके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

prayagraj news : सुजीत कुमार, जिलाधिकारी कौशाम्बी। - फोटो : prayagraj

नवागत जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने संभाला जिले का चार्ज

नवागत जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने शनिवार देर शाम जिले में पदभार ग्रहण कर लिया। शासन ने यहां रहे जिलाधिकारी अमित कुमार को अब विशेष सचिव नगर विकास के पद पर नई तैनाती दी है। मूलत: बिहार प्रांत के रहने वाले सुजीत कुमार ने रसायन विज्ञान से इंजीनियरिंग की है। इससे पहले वह देवरिया और शामली जिले में बतौर जिलाधिकारी सेवा दे चुके हैं। शनिवार को जिले में पहले नवागत डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कहा कि कोरोना से जुड़ी किसी तरह की सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें