मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में नए शैक्षिक की शुरुआत 16 अगस्त होगी। संस्थान की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार बीटेक (दूसरे सेमेस्टर को छोड़कर) सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। बीटेक चौथे, छठें सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 से 29 जून के बीच होगी। संस्थान की सूचना के अनुसार दो से 12 जुलाई के बीच सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा होगी। सम सेमेस्टर के छात्रों का परिणाम 26 जुलाई को जारी होगा। बीटेक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा बाद में होंगी।
पहले सेमेस्टर की परीक्षा देरी से होने के चलते दूसरे सेमेस्टर का सत्र देरी से शुरू हुआ था। बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा 24 मई से आठ जून के बीच हुई थीं। अंतिम सेमेस्टर के अधिकांश छात्रों का अगल- अलग नामी गिरामी कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। उन्हें रिजल्ट की जरूरत होती है। इसलिए अंतिम सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट 22 जून को घोषित कर दिया जाएगा।रजिस्ट्रार डॉ. सर्वेश तिवारी ने बताया कि बीटेक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा पूरी होगी।