मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा था।
प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में लगी आग से झुलसे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा के रूप में हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक मानस मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा था। गुरुवार रात माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित एक टेंट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू गया। लेकिन इसी बीच टेंट में सो रहे सराय इनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा भी आग की चपेट में आ गया।
पुलिस की मदद से उसे एसआरएन पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि देर रात टेंट में आग लगी थी। आग की चपेट में आकर युवक 90 फीसदी झुलस गया। इलाज के दौरान मौत हुई है, मामले की जांच की जा रही है।