फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : पूर्व पार्षद के भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 May 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजरूपपुर में पूर्व पार्षद के भतीजे अजेंद्र सिंह उर्फ सैंकी यादव (30) फांसी पर लटक गया। सुबह बहुत देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन भी घटना के बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजरूपपुर में पूर्व पार्षद के भतीजे अजेंद्र सिंह उर्फ सैंकी यादव (30) फांसी पर लटक गया। सुबह बहुत देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन भी घटना के बाबत कुछ बता नहीं पाए हैं। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह की भी बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन



अजेंद्र कौशाम्बी स्थित एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उसके चाचा महेंद्र यादव पार्षद रह चुके हैं। परिवार में मां व बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है लेकिन कुछ दिनों पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी और तब से यहीं रुकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि रोज की तरह रविवार रात भी खाना खाने के बाद वह भूतल स्थित अपने कमरे में सोने चला गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बहन बुलाने गई तो बंद मिला दरवाजा

मां बगल में ही एक और मकान बनवा रही है और सुबह वह वहां चली गई। करीब 11 बजे तक अजेंद्र बाहर नहीं निकला तो बहन उसे बुलाने पहुंची। दरवाजा भीतर से बंद था और कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और फिर लकड़ी के दरवाजे में छेद कर भीतर देखा गया तो वह फांसी पर लटका मिला।


जानकारी मिली तो मां समेत परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घरवाले कुछ बता नहीं पाए हैं। ऐसी बात है कि किसी बात को लेकर रात में घर में कुछ विवाद हुआ था। जांच पड़ताल की जा रही है।


दारागंज में युवक फांसी पर लटका मिला
दारागंज के कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाले राजन वाल्मीकि (42) ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता था। घर में उसके अलावा तीन बच्चे हैं। रविवार रात वह कहीं से आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी उसे बुलाने पहुंची तो वह फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दारागंज पुलिस का कहना है कि घरवाले भी नहीं बता पाए कि उसने यह कदम क्यों उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें