फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर आज बंधेगा नेह का बंधन

विज्ञापन
Neh's bond will be tied on brothers wrist today - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर घरों से लेकर बाजारों तक में धूम रही। बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधेंगी और भाई उन्हें उपहार देंगे। पर्व को लेकर दूर बसी बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। वहीं जिनकी बहनें कहीं दूर बसी या ब्याही हैं, वह उनके घर जाकर राखी बंधवाएंगे।
विज्ञापन

राखी और कपड़े खरीदने आदि से जुड़ीं तैयारियां तो पहले ही कर ली गई थीं मिठाइयों की खरीद के लिए बुधवार को मिठाइयों की दुकानों पर तांता लगा रहा। मीरापुर से लेकर मेहंदौरी तक और दारागंज से लेकर मुंडेरा तक राखी और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों का जमावड़ा रहा। बहनों ने भाइयों की पसंद के मुताबिक राखियां खरीदीं तो मिठाइयां खरीदने के लिए भी दुकानों पर भीड़ जुटी।
सड़क की पटरियां रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों से सजीं। बाजार में चंदन, सिर्फ एडी, गोल्ड, सिल्वर प्लेटेड, रुद्राक्ष, बूटी, जरी सहित किसिम-किसिम की राखियां लुभाती रहीं। बूटियों के मेल के बीच पोत और मोतियों का जुड़ाव भी आकर्षक रहा। ब्रासलेट वाली राखियां भी लोगों की पसंद में शामिल रहीं। भाभियों के लिए लुंबा राखियां भी अनेक रूपों में रहीं। वहीं मिठाइयों की छोटी-बड़ी दुकानें भी बाहर तक मिठाइयों से सजी रहीं। यहां ऐसी होड़ रही कि हर कोई बस जल्दी से जल्दी मिठाई खरीदने को बेताब दिखा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर ठाकुर जी को भी राखी बांधी जाएगी। इसके तहत चौक गंगादास स्थित राधाकृष्ण मंदिर, गाड़ीवान टोला स्थित कुंजबिहारी मंदिर, दारागंज स्थित ठाकुर हरित माधव मंदिर आदि में विविधतापूर्ण मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
अबकी भद्रा नहीं, शाम को, 4.23 बजे तक बांधें राखी
पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त को दिन में 2.47 बजे आरंभ हुई जो 15 अगस्त को शाम 4.23 बजे तक रहेगी। लेकिन, उदयातिथि के कारण बृहस्पतिवार को सूर्योदय 5.32 बजे से शाम 4.23 बजे तक बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। अबकी रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं रहेगी सो रक्षापर्व शुभतादायी है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के मुताबिक दिन में 1.30 बजे से तीन बजे तक राहुकाल है, सो इस बीच रक्षासूत्र न बांधना ही श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें