फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आकांक्षी ब्लॉक मांडा में लापरवाही, बीडीओ व बीईओ कक्ष में ताला; कई पटल खाली मिले

Mon, 16 Mar 2026 03:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)

सार

निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक आवास पटल, तकनीकी सहायक पटल और वरिष्ठ सहायक पटल पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल एडीओ समाज कल्याण मनोज उपाध्याय और स्वच्छ भारत मिशन के कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी दुबे ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन
मांडा ब्लॉक में खाली पड़ी कुर्सियां। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडा विकास खंड कार्यालय एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र में सोमवार को कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। सुबह करीब 10:25 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब ब्लॉक कार्यालय पहुंची तो बीडीओ कक्ष के बाहर ताला लटका मिला, जबकि कई अन्य पटल भी खाली पड़े थे। कार्यालय परिसर में एडीओ पंचायत कार्यालय का मुख्य गेट खुला था, लेकिन अंदर पहुंचने पर सन्नाटा पसरा मिला और एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली रही।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक आवास पटल, तकनीकी सहायक पटल और वरिष्ठ सहायक पटल पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। मौके पर केवल एडीओ समाज कल्याण मनोज उपाध्याय और स्वच्छ भारत मिशन के कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी दुबे ही उपस्थित मिले।

बीडीओ कार्यालय का भी लगभग यही हाल रहा। यहां एनआरएलएम के बीएमएम विवेक तिवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार को छोड़कर अन्य कर्मचारी व अधिकारी नदारद मिले। मौजूद कर्मियों से जब अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के बारे में पूछा गया तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि कई अधिकारी दूर से आते हैं, इसलिए अक्सर देर से कार्यालय पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मामले में बीडीओ अनीस अहमद ने बताया कि वह मांडारोड पहुंच रहे हैं और कार्यालय पहुंचकर अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। वहीं डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और देर से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इधर ब्लॉक परिसर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बीआरसी कार्यालय का भी यही हाल देखने को मिला। सुबह 10:35 बजे बीईओ कक्ष में ताला बंद मिला, जबकि लेखा कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष खाली पड़े थे। मौके पर केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजकिशोर मौजूद मिले, जो स्कूलों में वितरण के लिए रखी किताबों को वाहन पर लदवाते दिखाई दिए। बीईओ नीलम शाक्यवार ने बताया कि वह क्षेत्र में स्कूलों के निरीक्षण पर हैं। अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में उन्होंने कहा कि संभव है दोनों कर्मचारियों ने ऑनलाइन अवकाश लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें