फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कार्य में लापरवाही व गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को जिले मेें तैनात दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनमें धूमनगंज की नीवा चौकी प्रभारी अरविंद सिंह व मेजा रोड चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो तीन दिन पहले हटवा निवासी हामिद उर्फ साइकिल को पकड़ा था। जिसे धूमनगंज थाने में रखकर पूछताछ की जा रही थी। करछना व सोरांव थाना क्षेत्र से वांछित यह कौशाम्बी निवासी इस बदमाश के के बारे में यह भी शिकायत थी कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर पशु तस्करों की गाड़ियां पास कराता था। माना जा रहा था कि इससे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि अचानक इसे जेल भेज दिया गया। कहा जा रहा है कि इसी मामले में नीवा चौकी प्रभारी अरविंद सिंह पर कार्रवाई हुई। उधर मेजा रोड चौकी प्रभारी के मामले में भी उच्चाधिकारियों तक कुछ शिकायतें पहुंचने की बात सामने आ रही है। वैसे एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि दोनों पर कार्य में लापरवाही व गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें