फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम सराय में तीन मकानों की गिराई बालकनी

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bulldozer
विज्ञापन
एडीए ने बृहस्पतिवार को नीम सराय आवास योजना में तीन ईब्ल्यूएस भवनों में अवैध रूप से बनी बालकनी ध्वस्त कराई। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। दस्ते ने यहां एक व्यावसायिक प्लाट को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसी योजना में दो अवैध बारातघर सील किए गए।
विज्ञापन


धूमनगंज थाने की पुलिस के साथ जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में एडीए दस्ता दिन में सुलेम सराय स्थित नीम सराय आवास योजना पहुंचा। यहां भूखंड संख्या 170, 172 एवं 173 पर निर्मित मकानों में अवैध रूप से बनी बालकनी गिराई गई। इस दौरान वहां काफी भीड़ जुट गई। मकानों में रहने वाली महिलाओं के साथ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। एक मकान के मालिक राजेंद्र कनौजिया ने न्यायालय से स्थगनादेश होने के बावजूद बिना नोटिस दिए कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि अफसरों ने स्थगनादेश भी नहीं दिया। बताया कि इस मामले में तीनों भुक्तभोगियों की ओर से एडीए के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इसके बाद दस्ते ने योजना के फेज दो में व्यावसायिक भूखंडों पर लगभग पांच सौ वर्गमीटर जमीन पर बनी चहारदीवारी ध्वस्त कराके उसे मुक्त कराया। यहीं संगम पैलेस गेस्टहाउस एवं राज गार्डेन को सील किया गया। कार्रवाई में जेई राजकुमार शर्मा, बीआई योगेंद्र राय, कुंवर आनंद सिंह, राजस्व सहायक रामाश्रय दुबे आदि शामिल थे।
विज्ञापन


प्राधिकरण दिवस में आई पांच शिकायतें
इलाहाबाद। एडीए में बृहस्पतिवार को आयोजित 28वें प्राधिकरण दिवस में राजस्व एवं भवन से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित पटल पर भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें