भुवनेश्वर और पुरी जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से भुवनेश्वर के लिए वाया प्रयागराज जंक्शन होकर रविवार 28 मई को चलेगी। कानपुर से गाड़ी संख्या 04123 रविवार दोपहर 1:40 बजे चलेगी। फतेहपुर में दो मिनट (2:58-3:00 बजे) के ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी। इसके बाद मिर्जापुर, डीडीयू, गया, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, आद्रा, भदराक, कटक रुकते हुए सोमवार दोपहर दो बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
28 जून तक निरस्त रहेगी गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस
रेलवे ने गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस का निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। वाराणसी से चलकर गांधीनगर कैपिटल जाने वाली यह ट्रेन अब 28 जून तक निरस्त रहेगी। इसी तरह गांधीनगर कैपिटल से वाराणसी के बीच इसका निरस्तीकरण 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। सप्ताह में एक दिन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलने वाली 22467 गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस 22 फरवरी से निरस्त चल रही है। वाराणसी यार्ड रीमॉडलिंग कार्य की वजह से ही इसका निरस्तीकरण बढ़ाया गया है।