फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway: 130 की रफ्तार से सर्वाधिक ट्रेनें चलाने में प्रयागराज मंडल अव्वल

Fri, 27 Jan 2023 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज मंडल देश के उन चुनिंदा रेल मंडलों में शामिल हैं, जहां क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह रेलमार्ग नई दिल्ली-हावड़ा मेन रूट के 760 किमी के गाजियाबाद – पं. दीनदयाल उपाध्याय खंड को कवर करता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रयागराज मंडल 130 की रफ्तार से सर्वाधिक ट्रेनें चलाने के मामले में अब देश भर में अव्वल हो गया है। यहां संचालित कुल 355 यात्री ट्रेनों में से 288 की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा हो गई है। इस तरह से प्रयागराज मंडल में चलने वालीं 81 फीसदी ट्रेनें अब 130 की रफ्तार से चल रही हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल देश के उन चुनिंदा रेल मंडलों में शामिल हैं, जहां क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो रहा है। यह रेलमार्ग नई दिल्ली-हावड़ा मेन रूट के 760 किमी के गाजियाबाद – पं. दीनदयाल उपाध्याय खंड को कवर करता है। मंडल में 409 मालगाड़ियां एवं 355 यात्री ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। 20 जनवरी 23 तक के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यहां 288 यात्री ट्रेनों की स्पीड राजधानी एक्सप्रेस के समान अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा हो गई है। यह आंकड़ा देश के सभी 70 मंडलों में अव्वल है। इस उपलब्धि पर जीएम एनसीआर सतीश कुमार और डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने रेल अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

वहीं उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां तीन मंडलों प्रयागराज, झांसी एवं आगरा में 804 में से 550 ट्रेनें 130 की रफ्तार से अब दौड़ रही हैं। बीते एक वर्ष के दौरान अपनी सीमित लाइन क्षमता के बावजूद एनसीआर में 44 और यात्री ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। इस तरह से एनसीआर भी सभी जोनल रेलवे में अब सबसे आगे है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एलएचबी रेक की रही बड़ी भूमिका
एनसीआर के प्रयागराज मंडल के अव्वल आने में सबसे बड़ी भूमिका एलएचबी रैक की है। जर्मन तकनीक के लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रेक का दायरा प्रयागराज मंडल समेत एनसीआर के अन्य दो मंडलों झांसी एवं आगरा में लगातार बढ़ रहा है। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां अब जल्द ही संगम एक्सप्रेस भी एलएचबी रेक से लैस हो जाएगी। इस रेक के लगने के बाद हादसों में भी कमी आई है।

एनसीआर का प्रयागराज मंडल 130 किमी की रफ्तार से अब सर्वाधिक यात्री ट्रेनों का संचालन कर रहा है। मंडल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। अब 160 की रफ्तार किए जाने पर काम चल रहा है। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें