लगातार हो रही बारिश के चलते सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पोस्ट आफिस में पानी भर गया है। कामकाज पूरी तरह से ठप है। दो दिनों से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि कार्य न होने के कारण लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
एनसीआर रेलवे स्टेशन के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पोस्ट आफिस में पानी भर जाने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके चलते बुकिंग मशीन खराब हो गई है। जिसके कारण दो दिन से बुकिंग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के चलते सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पोस्ट आफिस में पानी भर गया है। कामकाज पूरी तरह से ठप है। दो दिनों से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि कार्य न होने के कारण लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पोस्ट आफिस पर रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट कराने के लिए आ रहे हैं। उनका कहना है कि यहां कामकाज पूरी तरह से ठप है। आफिस में पानी भर गया है। स्टाफ के लोग बैठ नहीं रहे हैं। यहां के कर्मचारियों का कहना है कि कब तक मशीन बनेगी और यह समस्या दूर होगी कुछ कहा नहीं जा सकता है।