फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लगातार हो रही बारिश के बाद बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, चार घंटे में 26 सेंटीमीटर बढ़ीं यमुना

Wed, 28 Aug 2024 01:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में खतरे का निशान 84.734 मीटर है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक फाफामऊ में 79.63 मीटर जलस्तर है। इसमें दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह छतनाग में 79.49 मीटर है। यहां पर 16 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह यमुना का जलस्तर नैनी में 80.28 सेंटीमीटर है। इसमें चार घंटे के भीतर 26 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। जलस्तर घटना के बाद दुकानदारों ने फिर से घाट के आसपास अपना डेरा डंडा लगाना शुरू कर दिया था। माना जा रहा था कि अब जलस्तर लगातार कम ही होगा, लेकिन मंगलवार की रात से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अभी कोई चिंताजनक जैसी स्थिति नहीं है।

विज्ञापन


प्रयागराज में खतरे का निशान 84.734 मीटर है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक फाफामऊ में 79.63 मीटर जलस्तर है। इसमें दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह छतनाग में 79.49 मीटर है। यहां पर 16 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह यमुना का जलस्तर नैनी में 80.28 सेंटीमीटर है। इसमें चार घंटे के भीतर 26 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि गंगा अभी श्री बड़े हनुमानजी मंदिर से काफी दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें