फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : कोलकाता, वलसाड और साबरमती के लिए चलेगी महाकुंभ स्पेशल, एनसीआर रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 13 Feb 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा लंबी दूरी की तीन और स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन कोलकाता-आगरा कैंट, वलसाड-दानापुर एवं साबरमती-बनारस के बीच होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा लंबी दूरी की तीन और स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन कोलकाता-आगरा कैंट, वलसाड-दानापुर एवं साबरमती-बनारस के बीच होगा। वलसाड स्पेशल प्रयागराज छिवकी तो कोलकाता और साबरमती स्पेशल वाया प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।

विज्ञापन

 

आगरा कैंट से ट्रेन नंबर 01903 की रवानगी 17, 20 एवं 24 फरवरी की रात 8.00 बजे होगी। सुबह 4.10-4.15 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात 10.00 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। कोलकाता से ट्रेन नंबर 01904 का संचालन 19, 22 एवं 26 फरवरी की सुबह 5.00 बजे होगा, जो रात 11.25-11.30 बजे प्रयागराज एवं सुबह 8.00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह वलसाड-दानापुर का संचालन वलसाड से 23 फरवरी की सुबह 8.40 बजे होगा।

ट्रेन नंबर 09019 का प्रयागराज छिवकी में आगमन अगले दिन सुबह 10.25-10.30 बजे होगा, जो शाम 6.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। दानापुर से ट्रेन नंबर 09020 की रवानगी 24 फरवरी की रात 11.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.50-5.55 बजे प्रयागराज छिवकी एवं 26 फरवरी की सुबह 9.30 बजे वलसाड पहुंचेंगी।

विज्ञापन


इसी तरह साबरमती से बनारस के लिए ट्रेन नंबर 09453 की रवानगी 22 फरवरी की सुबह 11.00 बजे होगी। अगले दिन ट्रेन दोपहर 1.15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम 4.00 बजे बनारस पहुंच जाएगी। इसी तरह 09454 बनारस से 23 फरवरी की शाम 7.30 बजे चलकर प्रयागराज जंक्शन रात 11.40-11.45 बजे एवं अगले दिन रात 12.30 बजे गुजरात के साबरमती पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें