इंडियन आर्मी नेशनल क्विज प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन दिसंबर को दिल्ली में होगा समापन
यह छह टीमें हैं डीएवी पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर ओडिशा, सेंट जॉन्स एकेडमी प्रयागराज, आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज, आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड लखनऊ, राजेंद्र विद्यालय सिंहभूम झारखंड और सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई, बिहार। अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल जय सिंह बैंसला, जीओसी, मुख्यालय पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 16 अगस्त 2023 को खोला गया था, जिसमें 32,441 से अधिक स्कूलों ने पंजीकरण कराया था। पहले दो राउंड ऑनलाइन आयोजित किए गए थे, जिसमें 216 स्कूल क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए थे, जो देश के 12 विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर आयोजित किए जा रहे हैं। सफल टीमें सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए आगे बढ़ेंगी और कार्यक्रम का समापन तीन दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में होगा।